समाजवादी पार्टी ही साकार करेगी स्वामी विवेकानंद के सपने।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के मौके पर समाजवादी पार्टी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई पार्टी के युवा घेरा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव और पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती सहित पदाधिकारियों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद समाज के युवाओं को मुख्यधारा में लाने के पक्षधर थे। उनका कहना था कि, युवा शक्ति जब जागेगी और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करेगी, तो निश्चित रूप से देश व समाज दोनों आगे बढ़ेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि, वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने स्वामी जी के सपनों का प्रदेश बनाने का काम शुरू किया था। जिसमें शिक्षित युवाओं को और युवतियों को मुफ्त में लैपटॉप वितरित किया। किसानों को सिंचाई मुक्त योजना चलाकर मजबूत करने का प्रयास किया, वहीं कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास जैसे कामों को करके उन्होंने प्रदेश के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया।


     लेकिन सरकार जाते ही प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, समस्याएं ही समस्याएं पैदा हो गई हैं। आज व्यापारी दुखी है, प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार पूरी तरह विफल है। मोदी सरकार की नोटबंदी का असर अभी तक अर्थव्यवस्था पर छाया हुआ है। देश के अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है, और सरकार ने संसद से कृषि बिल पास करा कर किसानों का बंटाधार कर दिया है। ऐसे में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से ही प्रेरणा लेकर समाज को बचाया जा सकता है।

    इसी क्रम में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती ने स्वामी विवेकानंद को देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने वाला व्यक्तित्व बताया और कहा कि, युवा स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर ही अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद रामकुमार यादव, दलजीत सिंह मोंगा, विजय सिंह, शंकर बक्स सिंह, मोनू तिवारी, मोनू पहलवान आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

    इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवता दीन यादव, रामसनेही यादव, रामकृष्ण यादव, राम नरेश गौड़, रामस्वरूप मौर्य, मनोज लोधी, संजय सिंह, अखिलेश यादव, राम प्रकाश भारती, अशोक कुमार कोरी, चंद्र कली भारती, सोहन भारती, छोटेलाल, रविंद्र कुमार, जिला सचिव वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आमावा, अवधेश यादव, राजकुमार पासी, चंद्रभान सिंह राठौर, संजय यादव, रामबदन यादव, रत्नेश कुमार, राम केतार, धीरज यादव, आदि समाजवादी नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ