न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में B.Ed 2020-22 प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक/छात्र अध्यापिकाओं के लिए आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित को न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में B.Ed 2020-22 के प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक/छात्र अध्यापिकाओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन गुरू प्रणाली में बालक का विद्यारंभ करने से पूर्व उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाता था, इसी अनुक्रम में B.Ed.2020-22 का शिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


   आपको बता दें कि, दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ नितांशी और वैशाली ने अपनी मधुर वाणी से सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां के चरणों में श्रद्धा सुमन समर्पित किए। प्रसून, अंजलि, दीपाली, शिवेंद्र, अंकित आदि प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि डॉ. श्रवण कुमार एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ तथा प्रबंधक डॉ एस. के. शर्मा एवं संयुक्त प्रबंधिका डॉ. रश्मि शर्मा, प्राचार्य डॉ. एस. के. पांडे, प्रधानाचार्य राजीव सिंह, विभाग अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह आदि को भाई जी लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।


     स्वागत भाषण के द्वारा प्राचार्य ने आए हुए मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ ही प्रशिक्षु छात्राध्यापक /छात्राघ्यपिकाओं को शिक्षा की सारगर्भिता से परिचित कराते हुए छात्र जीवन में उपयोगी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। चरित्र एवं अनुशासन को प्रमुख बिंदु के रूप में स्वीकार किया। स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अमिता अवस्थी ने 73.18% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, तथा आमरीना परवीन 72.18 % एवं अंजुम परवीन 71. 81% अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जिनको मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।


     मुख्य अतिथि डॉ श्रवण कुमार ने अपने वक्तव्य में शिक्षण कौशल के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय प्रबंधन एवं उसके सदुपयोग करने की दिशा में प्रशिक्षुओं को सचेत किया, तथा इस स्वागत कार्यक्रम को गुरु आश्रम का अभिन्न अंग बताया। प्रबंधक डॉ शशिकांत शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समस्त प्रशिक्षुओं को ईमानदारी से पठन-पाठन एवं अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा जागरूक रहने के प्रति संकल्पित किया है। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र बाजपेई, जे.सी. श्रीवास्तव एवं आफरीन फातिमा तथा शिखा ने किया। 

   इस अवसर पर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, खुशबू सिंह, आरती अग्रहरि, संदीप सोनकर, आशीष वर्मा, उदय, सौरभ कुमार, प्रियंका, अनीता मौर्या, इंदु चौधरी, कोमल वर्मा, संजय कुमार, रविंद्र सिंह, धनीराम, सरयू दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ