महराजगंज धान क्रय केंद्र पहुंचा खरीद लक्ष के करीब, बिचौलियों की नहीं गलाई गली दाल।। Raebareli news ।।

♦️महराजगंज मंडी उपस्थल विपणन शाखा पर किसानों के धान की खरीद लक्ष्य के करीब।

♦️महराजगंज विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र पर फटक नहीं सके बिचवलिए और दलाल।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के द्वारा किसानों का अधिकाधिक धान खरीद करने के करने के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के तहत महराजगंज मंडी उपस्थल पर विपणन शाखा की खरीद केंद्र के लक्ष्य का लगभग 90% धान खरीद के काम को पूरा कर लिया है। अब तक 39 हजार 126 कुंतल धान खरीदा गया है। जबकि, लक्ष 45 हजार कुंटल का था। इस बार की खरीद में सबसे बड़ी खासियत यह रही कि, बिचौलिए इस केंद्र पर धान बेचना तो दूर केंद्र के आसपास फटक नहीं सके।

    आपको बता दें कि, एसएमआई चंद्रकेश यादव की अगुवाई में यहां पर दो कांटे लगाकर लगातार किसानों के धान की खरीद निर्धारित 15 अक्टूबर 2020 से शुरू कर दी गई थी, और एसएमआई के कुशल संचालन से यहां कभी ना तो बोरों की कमी आड़े आई, और ना ही किसानों के खातों में धन का प्रेशण ही आड़े आया।

     किसानों में इस केंद्र के संचालन को लेकर काफी प्रसन्नता है। किसान धर्मेंद्र यादव ने बताया कि, उन्हें इस बार धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें जो टोकन दिया गया, निर्धारित तिथि पर टोकन के मुताबिक उनका धान खरीद लिया गया। उसमें फरहा, नमी जैसी अनावश्यक कठौतियां भी नहीं की गई। इसी प्रकार सेंटर पर मौजूद लगभग 10 किसानों ने भी इस बार खरीद केंद्र के संचालन की जमकर तारीफ की।

    वहीं किसानों ने बताया कि, यहां पर बिचौलियों ने काफी चक्कर लगाए, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। केंद्र पर मौजूद एसएमआई चंद्रकेश यादव ने बताया कि, 804 किसानों का धान खरीदा गया है। शासन की जो भी मंशा थी, उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश पर उसी प्रकार तौल कराई गई है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और उच्चाधिकारियों ने समय-समय पर उनके केंद्र का निरीक्षण भी किया, और सब ने कार्य सही होते पाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ