बबुरिहा धाम में बाबा लल्लू दास जी महाराज की अगुवाई में आयोजित हुआ विशाल भंडारा।। Raebareli news ।।

 

सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद।

स्वामी हरिदास जी महाराज की रचनाओं का हुआ विमोचन।

अब यह रचनाएं ऑनलाइन भी देखी जा सकेंगी।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बबुरिहा धाम में बाबा हरिदास जी की पवित्र तपोस्थली पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र ही नहीं दूरदराज तथा अन्य प्रदेशों से भक्त श्रद्धालु भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि, इस मौके पर जहां कुटी के संचालक महंत लालू दास जी महाराज ने संत महात्माओं और विद्वानों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया, तो वहीं खेखरुवा के महंत बाबा रामबचन दास जी महाराज ने स्वामी हरिदास की रचनाओं का विमोचन किया, तथा ऑनलाइन संस्करण का भी शुभारंभ किया।


    आपको बता दें कि, बबुरिहा धाम 19वीं शताब्दी के जाने-माने संत स्वामी हरिदास जी की तपोस्थली के रूप में पूरे प्रदेश में जानी जाती है। बताते हैं कि, स्वामी हरिदास न केवल एक महान तपस्वी थे, बल्कि उन्होंने अवधी भाषा में श्री रामचरित मानस के ऊपर कई टीकाए भी लिखी थी, जिसमें मुख्य रुप से श्री रामचरितमानस की शीला पट्टी का मूल, चित्र काव्य मूल, हनुमान बाहुक का टीका, मसल विवेक, भक्ति विनोद, भक्ति विलास, विंध्य अवलोकन आदि पुस्तकों को बाबा लल्लू दास जी महाराज के अगुवाई में क्षेत्र के जाने-माने बाबा ओरीदास के भक्तों ने प्रकाशन कराया है।


     यही नहीं इन ग्रंथों का ऑनलाइन संस्करण भी कराया गया है। आज बबुरिहा कुटी पर सैकड़ों भक्तों ने तपोस्थली पर मत्था टेकते हुए आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महंत लल्लू दास जी महाराज ने संत महात्माओं और पत्रकारों को अंग वस्त्र और 51, 51 रुपए प्रदान कर सम्मानित भी किया।



   इस मौके पर जयप्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, गुरशरण सिंह मोन, नागेश सिंह रायबरेली, सरि सिंह मोन, नीलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ