दबंगों ने दलित को कट्टे की बट से मारकर किया घायल मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रहने वाले एक दलित ने चार लोगों के विरुद्ध घर पर आकर कट्टे की बट व लात घूसों से पिटाई करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी उदय भान पुत्र गंगाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, विगत 19 जनवरी को दिन में वह अपने घर में बनी दुकान पर बैठा था, तभी योगेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी दुसौती वर्तमान निवासी T-190 नेहरू एनक्लेव गोमती नगर थाना गोमती नगर जनपद लखनऊ व उनके साथ मुजफ्फरपुर गांव के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार यादव पुत्र राम लखन दो अन्य लोगों को लेकर उसके घर पर आए, और उसके पिता जो पूर्व बीडीसी हैं, गंगाराम के बारे में पूछताछ करने लगे। भुक्तभोगी द्वारा यह बताए जाने पर की उनको नहीं पता है कि, उनके पिता कहां है। योगेंद्र सिंह ने कट्टा निकालते हुए उसकी बट से उसको मारना शुरू कर दिया।

      इसी क्रम में राजेश कुमार यादव और दो अज्ञात लोगों ने भी लात घूसों जूतों से उसकी जमकर धुनाई की। हमलावर बार-बार कह रहे थे कि, साले पासी नीच जात के होकर बहुत नेतागिरी करते हो, प्रतिपक्षगण का इरादा और भी खतरनाक था, लेकिन उसके चिल्लाने पर उसकी मां और जितेंद्र की औरत ने अनुनय विनय करके किसी तरह उसकी जान बचाई।

     महराजगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की तहरीर दर्ज कर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार महराजगंज का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना करने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ