रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे सुखई मजरे अतरेहटा गांव में विगत 19 तारीख की दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे घर से खेलने जाने की बात कह कर निकला 13 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसका अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। भुक्तभोगी के पिता रविशंकर ने महराजगंज कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रविशंकर गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उनका लड़का संजीव 13 वर्ष 19 जनवरी 2021 की शाम 3:30 बजे घरवालों से यह कहकर कि, वह पड़ोस में खेलने जा रहा है। फिर देर शाम तक नहीं लौटा, तो घर वालों ने संदीप की तलाश की। उन्होंने आसपास के अलावा रिश्तेदारी और नातेदारी में भी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, गुमशुदगी की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है।

0 टिप्पणियाँ