घने कोहरे व शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में घने कोहरे व शीतलहर के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है, जैसे महराजगंज-इन्हौना, महराजगंज-हैदरगढ़, महराजगंज-बछरावां और महराजगंज रायबरेली रोड पर यह आलम है कि, घने कोहरा होने के कारण हल्के व भारी वाहन लाइटें जला कर रेंग रेंग कर गुजर रहे हैं। वही शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तो लोग कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

ठंड को दूर भगाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग: आपको बता दें कि, घने कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड का कहर 2 दिन से लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ यही हाल यहां कस्बा सहित ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों का है, जहां पर शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां लोग घरों से निकलने के लिए गर्म कपड़ों कंबल आदि का सहारा ले रहे हैं।

 तो वहीं लोग आग के पास बैठ कर कंप कपाती ठंड को दूर भगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। शीतलहर व गलन के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, ठंड का सितम जारी है। विगत बृहस्पतिवार को दिन में 1:00 बजे के बाद सूर्य देव के तो दर्शन हो गए थे, लेकिन आज शुक्रवार को भगवान सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, शुक्रवार को दिन में सूर्य देव के दर्शन अगर ना हुए, तो ठंड और भी बढ़ सकती है।

    आज दूसरे दिन यह आलम है कि, दिन में गर्म कपड़ों में भी बाहर निकलने पर लोगों में कपकपी छूटती साफ तौर पर देखी जा रही है। यहां ठंड को देखते हुए बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर वाहन काफी धीमी गति से चलते नजर आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। जिसके तहत तापमान में गिरावट जारी है। पारा सुबह 9:00 बजे 20/7 सेल्सियस दर्ज किया गया।

   वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर कहीं-कहीं अलाव न जलने से आवागमन करने वाले कंपकपाते नजर आए। लगभग 9:00 बजे भी चारों ओर घना कोहरा छाने से सड़कों पर चंद कदमों की दूरी साफ नजर नहीं आ रही है। इस दौरान सभी चालक वाहन की हेड लाइट रोशन करके काफी धीमी गति से वाहन चला रहे हैं। 

विगत 2 दिनों से कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद प्रशासन ने व्यापक रूप से अलाव नहीं जलवाए। इससे आम जनमानस सर्दी के कहर से आहत नजर आया। बृहस्पतिवार को बिजली की अधिकतर लाइनों पर कोहरा गिरने से इंसुलेटर तथा डिस्क प्रभावित होने से देर शाम आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति ठप होने से अधिकतर ग्रामों में अंधेरा छाया रहा।

    महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ