रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विगत बृहस्पतिवार को ब्लाक काँग्रेस कमेटी बछरावां द्वारा रायबरेली की सांसद सोनिया गाँधी द्वारा भेजे गये कंबलो का वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, बतौर मुख्य अतिथि पंकज तिवारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, सांसद सोनिया गाँधी विगत वर्षो की तरह सुपात्र गरीबों को ठंढी से बचाने के निरंतर प्रयास रत है। वे रायबरेली को अपना परिवार मानती है। जन सेवा में हर तरह से तथा सुख दुख में साथ है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, पराग प्रसाद रावत सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौधरी, रमेश शुक्ला सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, साहब शरन पासी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बिधानसभा, नागेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सतगुरु देव लोधी महासचिव जिला कांग्रेस, संतोष कुमार पासी सचिव जिला कांग्रेस, मोहम्मद उमर सचिव जिला कांग्रेस, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार, नान्हू नेता, श्रवण कुमार शुक्ला, विनोद कुमार पासी, सुरेंद्र चौधरी, कमल किशोर चौधरी, रामकिसुन पासी, गंगाराम पासी, अविनाश शुक्ला, रमेश कुमार गुप्ता, रामप्यारे ग्राम सभाध्क्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित पात्र गरीब मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अवधेश चौधरी तथा संचालन नीरज अवस्थी ने किया।




0 टिप्पणियाँ