ऊंचाहार रायबरेली: विधानसभा के बैरीसाल का पुरवा, नटन का पुरवा, सुल्तानपुरजनौली, मेलखासाहब, गुरगुजपुर आदि गांवों के गरीब विधवाओं, दिव्यागों और जरूरतमंदो को भाजपा नेता अतुल सिंह ने कम्बल वितरित किया।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि, हम सब को मिलकर गरीब और जरुरतमंदोकी सेवा करनी है, गरीबों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मोदी सरकार ने सभी जरुरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया है।योगी सरकार में सबको बराबर सम्मान और न्याय मिल रहा है। श्री सिंह ने आगे कहा कि, समाजिक दायित्व को पूरा करते हुए गरीबो एवं असहाय लोगो की सेवा की जा रही है। उन्होने गरीबो को अन्य मदद करने का भी आश्वासन दिया।
विदित हो कि, रायबरेली में विगत 2 दिनों से ठंढ अपने चरम पर है। मौसम को देख कर राहत की कोई गुंजाइश नही लगती। बढ़ती ठंढ को देख कर भाजपा नेता अतुल सिंह ने मलीन बस्तियों में जाकर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। हमारे संवाददाता से बात चीत करते हुए उन्होंने बताया कि, हम सब इंसान हैं और हमे अपने आस पास जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। हमारे थोड़े प्रयास से किसी की ठंड से जान बच सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार भाजपा सबका साथ सबका विकास में भरोसा करती है, हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि, हम ऐसे लोगों की मदद करे।
आपको यह भी बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते चाहे संपूर्ण लॉकडाउन रहा हो, और चाहे अब भीषण ठंड का मौसम हो, भाजपा नेता अतुल सिंह पहले भी गरीब लोगों की मदद को आगे आते रहे हैं।





0 टिप्पणियाँ