नई पीढ़ी को उत्सवों की जानकारी देकर उन्हें संस्कारवान बनाना बहुत जरूरी-अभिषेक यादव।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर अतरेहता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने कस्बे से सटे हुए मूड़ू का पुरवा स्थित सिलाई सेंटर पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर क्षेत्रवासियों से अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण व संव‌र्द्धन का आह्वान किया। जिसमें आम नागरिकों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी भोज में हिस्सा लिया।

     आपको बता दें कि, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने बताया कि, ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से प्रेम व उल्लास बना रहता है। श्री यादव ने रायबरेली में मकर संक्रांति के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, इस पर्व पर रायबरेली में खिचड़ी का दान और भोजन प्रचलित है। उन्होंने बताया कि सन 1921 में कुली बेगार प्रथा का अंत उत्तरायणी पर्व पर ही हुआ था। उन्होंने कहा कि, नई पीढ़ी को आंचलिक सरोकार एवं उत्सवों की जानकारी देकर उन्हें संस्कारवान बनाना बहुत जरूरी है।


   इस मौके पर ग्राम प्रधान उर्मिला यादव व उनके पति पप्पू यादव समेत प्रभात साहू जिला पंचायत सदस्य, सुधीर साहू युवा सपा नेता, पवन साहू व्यापारी नेता व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ