रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भौसी धाम के परम पूज्य मुरारी बाबा महाराज जी के कर कमलों द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर नमन बंधन किया गया।
आपको बता दें कि, भौसी धाम के महाराज श्री के द्वारा समर्पण निधि के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, जिसमें महराजगंज के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धा के अनुसार अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर के निर्माण में धनराशि प्रदान की गई।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण में प्रमुख रूप से महराजगंज चेयरमैन पति व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविराज सिंह, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अनुराग अग्रहरी, सुधा अवस्थी भाजपा नेत्री, शक्ति रस्तोगी भाजपा नेत्री, विनोद बाबा, अंकुर गुप्ता सभासद, रामकुमार यादव सभासद, विजय धीमान सभासद, सतीश कुशमेश सभासद प्रतिनिधि, रवितोष त्रिपाठी सभासद प्रतिनिधि आदि लोगों ने मंदिर निर्माण हेतु सहयोग प्रदान किया।




0 टिप्पणियाँ