अचानक ब्रेक लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज से बछरावां रोड पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोग अचानक गाड़ी में ब्रेक लग जाने से जमीन पर आ गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों छोटहिलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बरजोर सिंह के पुरवा गांव निवासी रामकेश 50 पुत्र बिरजू अपनी मोटरसाइकिल से चेतराम 25 पुत्र शिव प्रसाद निवासी पलिया को साथ लेकर अपने गांव बरजोर सिंह के पुरवा से पलिया जा रहा था, जैसे ही वह बछरावां रोड पर स्थित शारदा नहर के पुल पर पहुंचा अचानक उसकी बाइक में ब्रेक लग गई, जिसकी वजह से गाड़ी पलट गई, और वह दोनों सड़क पर आ गिरे। जिससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ