रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हैदरगढ़ से महराजगंज की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार जैसे ही कुबना नैय्या नाला के अंधे मोड़ पर पहुंचा, तभी महराजगंज की तरफ से जा रहे एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे चालक सहित उस पर बैठी उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा तीनों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पूरे हिरइन थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली निवासी शिव दर्शन 30 पुत्र अज्ञात 14 जनवरी 2021 को अपनी पत्नी मालती देवी व 15 वर्षीय पुत्री राधा को लेकर मकर संक्रांति पर हैदरगढ़ बाराबंकी के किसी गांव अपनी ससुराल खिचड़ी करने गया हुआ था। खिचड़ी का त्यौहार करने के बाद आज वह अपने गांव पूरे हिरइन वापस आ रहा था, तभी महराजगंज हैदरगढ़ रोड पर महराजगंज से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुबना नैय्या नाला के अंधे मोड़ पर रायबरेली की तरफ से जा रहे एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, और शिव दर्शन उसकी पत्नी मालती देवी तथा 15 वर्षीय पुत्री राधा जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क पर चल रहे राहगीरों की मदद से आनन फानन 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, शिव दर्शन और उनकी पत्नी मालती देवी को हेड इंजरी के साथ-साथ हाथ पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी 15 वर्षीय पुत्री राधा का एक पैर फैक्चर हो गया है। जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


0 टिप्पणियाँ