सदर विधायिका आदिति सिंह ने विधायक निधि से कराए गए कार्यों का किया लोकार्पण।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह ने आज सतांव ब्लॉक के रेती खुर्द, पड़री गणेशपुर, देदानी, पुरवा पिण्डोर एवं मुजफ्फरपुर मजरे मनेहरु गांव में विधायक निधि से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों एवं विद्यालयों की बाउन्ड्रीवाल व सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया।



   आपको बता दें कि, लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, यह किसी से छुपा नही है कि, उनके परिवार ने सदैव ही क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। पूरा जनपद आज भी पूर्व सदर विधायक व उनके पिता स्व0 अखिलेश सिंह के द्वारा किये गए विकास कार्यों को याद करता है, उन्होंने अपने 25 वर्ष के सेवाकाल में पूरे जनपद में सड़कों के निर्माण, विद्यालयों के निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था में महती भूमिका निभाई थी। आज उन्ही के दिखाये हुए रास्ते पर चलने का वे भी प्रयास कर रही हैं। 



   श्रीमती सिंह कहती हैं कि, पिछला पूरा वर्ष कोरोना महामारी में व्यतीत हो गया है, जिस कारण निधि की अनुपलब्धता से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। इस वर्ष जैसे ही सरकार द्वारा निधि प्रदत्त की जाएगी, विकास कार्यों को दुगुने गति से कराया जायेगा। सदर विधायक अदिति सिंह भावुक होकर कहती हैं कि, जब भी कोई बड़ा बुजुर्ग उनको बिटिया कहकर या छोटे भाई बहन दीदी कहकर पुकारते हैं, तो उन्हें अपार खुशी मिलती है। अदिति सिंह ने उपस्थित जनसमूह से अनुरोध किया कि, आप सभी ऐसे ही अपना प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद देते रहें, जिससे की वे आजीवन आप सभी की सेवा करती रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ