रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में महराजगंज का संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। कुल 40 शिकायती पत्र आए।
आपको बता दें कि, एसडीएम विनय कुमार मिश्रा तथा तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए महराजगंज समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें पत्रों में से राजस्व से संबंधित 22, पुलिस 7, विकास 4, आपूर्ति 1 एवं अन्य 6 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य बचे 36 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने निश्चित समय सीमा के अंदर मौके पर जाकर निस्तारण के आदेश दिए है। श्री मिश्र ने कहा कि, शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, कोतवाल महराजगंज शरद कुमार, रजिस्टार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, लेखपाल ओम प्रकाश सोनी, राहुल त्रिवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ