महिला ने अपने जेठ पर कराया छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हल़ोर गांव में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई की पत्नी ने अपने जेठ के ऊपर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महराजगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने आरोप लगाया कि, वह अपने घर पर अकेली थी, तभी उसके जेट दिनेशचंद्र पुत्र वासुदेव घर में घुस आए, और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया। तो उसे गिराकर जमकर लातों घूसॉ से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आई है।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जाएगी। उसके उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर दंडात्मक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ