रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर भगवान कुमार अवस्थी ने कहा कि, नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा प्रांत के कटक में हुआ था। उनके पिता जानकीदास एक प्रसिद्ध वकील थे। सुभाष चंद्र बोस भारतीय इतिहास के ऐसे युगपुरुष हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में एक नया मोड़ दिया। एक तरफ जहां महात्मा गांधी नरम दल का नेतृत्व कर रहे थे, वहीं सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों को अपने क्रांतिकारी कार्यों से मुंहतोड़ जवाब देने में लगे हुए थे, और उनके कार्यों से ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी।
इसी क्रम में कस्बे के दयानंद पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होने इस मौके पर कहॉ कि, शुभाष चन्द्र बोस को नेताजी कहा जाता है, नेता का अर्थ होता है, नेतृत्व करने वाला। यह उपाधि भारत में केवल नेता सुभाष चंद्र बोस को ही मिली है। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए थे। नेता जी के 'तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दूंगा' इस उदघोष से युवाओ में जोश भर उठता था। भारत वर्ष सदैव इस महान पुरुष का ऋणी रहेगा।
इसी क्रम में कस्बे के एसएसएस मांटेसरी स्कूल में भी नेता जी के जन्म दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अभिनव अवस्थी अमित मिश्रा, धर्मेंद्र द्विवेदी, सत्य प्रकाश तिवारी, शैलजा मिश्रा, सतीश सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ