रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कहावत है की इश्क उम्र जाति तथा धर्म नहीं देखता, इसका जीता जागता एक उदाहरण बछरावां थाना क्षेत्र के कुशेली खेड़ा मजरे इचौली गांव में देखने को मिला। जहां दो बच्चों की मां गैर बिरादरी के एक 18 वर्षीय युवक के साथ घर के गहने लेकर रफूचक्कर हो गई, जबकि फरार महिला का पति बबलू उर्फ सत्य प्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी कुशेली खेड़ा मजरे इचौली गुजरात में नौकरी करता है।
आपको बता दें कि, मामला रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति द्वारा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराते हुए है कि, वह रोजी रोटी के चक्कर में गुजरात में नौकरी करता है, उसके एक बेटी उम्र 11 वर्ष तथा एक बेटा 4 वर्ष है। कुछ दिन पूर्व उसके घर वालों ने फोन द्वारा उसे अवगत कराया गया कि, उसकी पत्नी गीता देवी जोकि घर में ही माता-पिता से अलग रह रही थी। गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक मोहित यादव के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई है। पति इस खबर को सुनकर जब घर आया, तो उसे पता चला कि, इसकी पत्नी कहीं चली गई है।
पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया कि, उसकी पत्नी अपने साथ उसके द्वारा भेजे गए 40,000 एवं 3 जोड़ी पायल चांदी, मांग बेंदी सोने की, तथा एक सोने की माला एवं चांदी की हाफ पेटी लेकर फरार हुई है। यह सुनकर जब पीडित पति अपनी ससुराल गया, तो उसके ससुराल वालों ने कहा कि, वह दो-चार दिन में वापस आ जाएगी। यही नहीं पति के गांव के लोगों द्वारा जब उसकी पत्नी के जाते समय पूछा गया, तो उसने बताया कि, वह अपने मायके जा रही है। वह अपने साथ 5 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर गई है, बेटी जिसकी उम्र 11 वर्ष है उसे गांव में ही छोड़ गई है। जो आजी बाबा के पास है।
पीड़ित पति ने यह भी बताया कि, उसके ही गांव के निवासी मोहित यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद यादव उसे भगाकर ले गया है। भुक्तभोगी द्वारा थाने में तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ