रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा के गौरा मण्डल के मधवापुर में सैकड़ो गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगो तथा जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन सेन्टर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के चेयरमैन सुधाकर त्रिपाठी ने कहा कि, अतुल सिंह अपने प्रयास से हर वर्ष गरीबो को कम्बल वितरित करते हैं। लाक डाउन में लोगों को दवाईया, राशन देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का विचार है कि, गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ा कार्य होता है, और हम सबको निरंतर समाज में जरुरतमंदो की मदद करनी चाहिए।
आपको बता दें कि, श्री त्रिपाठी ने कहा कि, गांव, गरीब, किसान का विकास मोदी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है। अतुल सिंह लगातार विधानसभा में कार्य करते रहते हैं और हर तरह से गरीबो की मदद करते रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे प्रदेश में सबको न्याय मिल रहा हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबो को प्रधान-मंत्री आवास योजना के तहत सबको मकान देने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के मध्यम से सबको गैस देने का काम किया है। कांग्रेस ने रायबरेली के लिये कुछ नही किया है, सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, अतुल सिंह का प्रयास सराहनीय है। ये हमेशा गरीबो के लिये कुछ न कुछ करते रहते हैं। 2022 मे ऊंचाहार विधानसभा में कमल खिलेगा।
वहीं भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है। अपना नैतिक धर्म समझकर इनकी हमेशा सेवा करते है, और आगे भी करते रहेंगे। श्री सिंह ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा में है की ज्यादा से ज्यादा गरीबो की सेवा की जाये। गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है। ऊंचाहार विधानसभा में जो जरुरतमंद हैं सबकी मदद भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे है, और हम सभी का कर्तब्य जरुरतमंदो की मदद करना।
इससे पहले मुख्य अतिथि सुधाकर त्रिपाठी, रामदेव पाल का मेलखा साहब और विश्वनाथ्गंज में सैकड़ो मोटरसाइकिलों से आयोजक राधेश्याम यादव व भोला साहू के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, अव्धेश जायसवाल, युवा नेता विजय मिश्रा, अरुण सिंह, रामदेव साहू, सूरज कुमार, सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, राकेश यादव, युवा नेता अभिषेक मिश्रा, सतीश कुमार, पप्पू सिंह, युवा नेता वीरेंद्र साहू, कलराज मिश्रा, प्रमोद यादव, नरेंद्र यादव, देशराज पटेल, इशू बाजपेयी, बबलू अवस्थी, मनोज पटेल, बबलू साहू, गुड्डू यादव, राम्दीन पटेल आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ