रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर कुबना नैय्या नाला पुल के पास विगत शुक्रवार को एक अनियंत्रित गति से जा रहे 10 टायरा ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व लड़की को ठोकर मार कर घायल कर दिया था। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से महराजगंज सीएसी लाया गया था, डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया था। उसमें घायल शिव दर्शन लोधी 25 की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई तथा पत्नी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में उन बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले ट्रक और ड्राइवर का नाम प्रकाश आने के बाद जैसे यह सूचना ट्रक ड्राइवर के घर पहुंची, बताते हैं सदमे में उसके पिता की भी मौत हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल हादसे में पुलिस को किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है।
आपको बता दें कि, थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली के हिडइन का रहने वाला शिव दर्शन लोधी अपनी पत्नी मालती और भतीजी राधा को साथ लेकर हैदर गढ़ के पास स्थित एक गांव अपनी ससुराल खिचड़ी मनाने गया था। शुक्रवार की शाम वह बाइक पर पत्नी मालती और राधा को बैठा कर वापस लौट रहा था, तभी कुबना गांव स्थित नैय्या नाला के पुल के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे शिव दर्शन उसकी पत्नी मालती तथा राधा घायल हो गई थी।
ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लाया गया था, जहां पति पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया था, इलाज के दौरान शिव दर्शन की मौत हो गई। जबकि मालती को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। यह पता चला है कि, वहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद यह भी पता चला है कि, ट्रक को महराजगंज के पड़ोस गांव का रहने वाला ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने ट्रक कहीं छोड़कर यह बात अपने घर में बताइ, तो बताते हैं कि, सदमा लगने से उसके 65 वर्षीय पिता की हालत बिगड़ गई, और उसकी भी मौत हो गई। यह मामला क्षेत्र भर में चर्चा का विषय है।
उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि, घटना के बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलते ही नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।






0 टिप्पणियाँ