बछरावां सीएचसी में आज से शुरू हुआ कोविड-19 टीकाकरण अभियान।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत व बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज से सीएचसी बछरावां में प्रारंभ हो गया है। पहला टीका सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जैसल को, तथा दूसरा टीका डॉ विजय को लगाया गया। 


    आपको बता दें कि, टीका करण शुभारंभ के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ जैसल ने कहा कि, कोरोना का यह टीका प्रत्येक व्यक्ति को लगवा कर इस रोग से अपने जीवन की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि, प्रथम चरण में यह टीका स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा, तथा दूसरे चरण में अन्य विभाग के कर्मचारी आदि को लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ