रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के ग्रामसभा गढ़ी मजरे पोखरनी में सुविधा मार्ग का लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सुविधा मार्ग का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
आपको बता दें कि, आयोजित कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य रविराज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह व कार्यक्रम आयोजक अखिलेश कुमार उर्फ बबलू शुक्ला, जगदेव प्रसाद शुक्ला, आशीष शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए बीएल बवाली एंड पार्टी द्वारा संगीतमय कीर्तन कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें राष्ट्रीय गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, डब्बू सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट उर्फ सिंपल, भोलू सिंह, सतीश सिंह, पन्ना सिंह, पहलाद मौर्य, राम हर्ष, रामफल, राजाराम, चंद्रभान यादव, जगदेव यादव, शिवबालक यादव, रामकेवल यादव, रजऊ मौर्य, गुरु, सुरेश, नन्दकिशोर पांडेय, धर्मेंद्र यादव, कल्लू आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ