फोटो-विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुए
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विकास खण्ड बछरावाँ की ग्राम बन्नावां में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन में किया गया। कोरोना महामारी के समय सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शिविर आयोजित किया गया। कोविड-19 से बचाव, मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरुक किया गया। प्रवासी मजदूरों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं कोरोना से बचाव हेतु जागरुक करने के साथ ही प्रवासी मजदूरों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की गयी।
आपको बता दें कि, पराविधिक स्वयंसेवक बृजपाल द्वारा उपस्थित प्रवासी मजदूरों को उ0प्र0 सरकार द्वारा उनके हितो की रक्षा हेतु संचालित विभिन्न लोक.कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान दी गयी। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जागरुकता हेतु पैम्फेलट का वितरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ