दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का मास्टर डाटा लाॅक कराने की समय सारणी निर्धारित।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 07 जनवरी, 2021 को शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा लाॅक किये जाने सम्बन्ध में संशोधित समय सारणी जारी की गई है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के स्तर पर पाठ्यक्र सीट व फीस लाॅक/संशोधन करने तथा 11 जनवरी व 12 जनवरी तक जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्तर पर पोर्टल खोलने की अन्तिम तिथि निर्धारित की गई है।

     आपको बता दें कि, जिला विद्यालय निरीक्षक समय सारणी की व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सुसंगत छात्रवृत्ति नियामावलियों में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का निर्धारित समयान्तर्गत क्रियान्वयन करें। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ