कांग्रेसियों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व प्रमुख, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी उर्फ नानचून को महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में कस्बे के सुविख्यात दानेश्वर मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पंकज तिवारी और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने अपने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और प्रदेश सचिव सुशील पासी ने मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नीतियों की जमकर बखिया उधेड़। दोनों नेताओं ने संसद में पास हुए तीनो बिलों को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया है।


    कार्यक्रम को राज कुमार दीक्षित, साहब शरण पासी पूर्व प्रत्याशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, अजीत सिंह विधानसभा प्रभारी, मीना मिश्रा महिला ब्लॉक अध्यक्ष, राम शंकर चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख, हौसला प्रसाद तिवारी, भरत मिश्रा, इरशाद आलम नगर अध्यक्ष, मनोज कसेरा पूर्व प्रत्याशी, प्रिंसू वैश्य मीडिया प्रभारी, दिनेश मिश्रा मऊ ने पंचायत अध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

     इस मौके पर राहुल सिंह, रितेश त्रिवेदी, हनोमान जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ