इण्टर कालेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 06 जनवरी 2021 को नगर पालिका परिषद इण्टर कालेज में कर्मचारी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नगर पालिका परिषद के सफाई कार्मिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

     आपको बता दें कि, स्वास्थ्य शिविर में डा0 दिलीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि, 426 कार्मिकों की स्क्रीनिंग व ओ0पी0डी0 कर दवाई वितरित की गयी। फैलेरिया नियंत्रण हेतु 64 लोगों को डी0ई0सी0 एवं एलबेन्डाजाल की दवा दी गयी। परिवार नियोजन सम्बन्धी काउंसिलिंग का 64 व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में 171 व्यक्तियेां की कोविड 19 की आ0टी0पी0सी0आर0 के जाॅच के सैम्पल लिए गये एंव 99 व्यक्तियों का एण्टीजन टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। तम्बाकू से होने वाले घातक दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए तम्बाकू सेवन छोड़ने से होने से फायदों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 11 बच्चों को टीकाकरण किया गया। 

     स्वास्थ्य शिविर में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार गोयल व डा0 एम0 नारायण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं सभी शिक्षिकाएं, आभा सोनकर,कृष्णावती यादव स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, विनय पाण्डेय शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ