फोटो-महिलाओं के विधिक अधिकार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 06 जनवरी 2021 को मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद के दिशा निर्देशन में तहसील-सदर के प्राथमिक विद्यालय, भुएमऊ में महिलाओं के विधिक अधिकार एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग व दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरुक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मयंक जायसवाल द्वारा की गयी।
आपको बता दें कि, सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए जिसके लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। समाज में महिलाए आज भी अशिक्षा के कारण बहुत पिछड़ी है इसलिए बेटियों को पढ़ाने की अत्यधिक जरुरत है। "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रंमते तत्र देवता" उक्त लाइन से सचिव द्वारा अपनी बात की शुरुआत की गयी एवं बताया गया कि, यदि किसी महिला या बेटी से कोई दुव्यर्वहार करने की कोशिश करता है, तो वह 1090 हेल्प लाइन का प्रयोग करें, जिस पर उनकी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाती है। सचिव द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट यगर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक-विनियमन तथा दुरुपयोग अधिनियमद्ध व मुखबिर योजना के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कल्याणकारी कार्यो की जागरुकता हेतु पैम्फेलट का वितरण किया गया। शिविर में कुछ दिव्यांग जन द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसके निस्तारण हेतु तत्काल सम्बन्धित विभाग को निर्देश जारी किये गये। तहसीलदार सदर द्वारा उ0प्र0 सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अमिता यादव, प्रधानाचार्या, प्रधान देशराज, श्रीराम मौर्या, दिलीप विश्वकर्मा, आनन्द कुमार कोटेदार, लेखपाल, पी0एल0वी0 पवन कुमार श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, जमुना प्रसाद, पुनीत श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, लालता प्रसाद, प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे। मंच-संचालन पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ