फोटो-अपर जिलाधिकारी प्रशासन एंटी भू माफिया की समीक्षा बैठक करते हुए
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 06 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने बचत भवन के सभागार में एंटी भू माफिया की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त एसडीएम, तहसीलदार अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, तहसील स्तरों पर समिति का गठन करते हुए सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को नियामानुसार कार्यवाही करते हुए खाली करवाया जाए। जिन विभागों की जमीनों पर अवैध कब्जे है, वह सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों को सूचित कराते हुए विधिक कार्यवाही करें।
आपको बता दें कि, जमीनों पर किये गये अवैध कब्जों को हटवाने के लिए जनपद स्तर व पुलिस विभाग की सहायता की जरूरत हो, तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि, सरकारी जर्जर भवनों को चिन्हित करते हुए टीम का गठन करते हुए उसके नियमानुसार ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की जाए तथा एंटी भू माफिया पोर्टल व अन्य शिकायतों को निस्तारण भी नियामानुसार किया जाए।
इस मौके पर समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहित जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ