फोटो-रोहनिया व सतावं ब्लाक में आयोजित हुए किसान गोष्ठी, मेला/प्रदर्शनी
चयनित ब्लाकों में आयोजित किये गये कृषक कल्याण मिशन कार्यक्रम
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: किसानों की आय दुगना करने के उद्देश्य से एक अभियान किसान कल्याण मिशन जनपद में 6 जनवरी को विकास खण्ड अमावां, छतोह, शिवगढ़, सरेनी, सतावं, रोहनिया में किसानों से सम्बन्धित उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास खण्ड रोहनिया के प्रागण में किसान मेला व प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवेक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 गजेन्द्र सिंह व बीडीओ रोहनिया विजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामपाल आदि अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 गजेन्द्र सिंह ने कहा कि, किसान कृषि विविधिकरण को अपना कर खेती करे तथा अपनी आय को दुगना कर कृषि व स्वयं विकास की ओर बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि, पशओं के पालन में भी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करवा रही है। जिसका आमजनमानस लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा बागबानी, उद्यान, गन्ना, कृषि आदि की भी जानकारियां विस्तार से दी गई।
खण्ड विकास अधिकारी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि, किसान मेला व गोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकी को जाने तथा उसके अनुसार खेती करें। किसानो को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से भी कृषि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।
इसी प्रकार सतावं विकास खण्ड में भी किसान गोष्ठी, मेला एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता से सम्बन्धित व किसान को आत्मनिर्भर व जागरूक आदि विषयों पर भी विशेष जानकारियां दी गई।
चयनित विकास खण्डा में किसानों को जागरूक व जानकारिया देने के सम्बन्ध में किसान मेला व गोष्ठी का आरम्भ हो गाया है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्डों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रमों को मुख्य उद्देश्य किसानों की वर्तमान आय को दुगना करने के प्रयासों के तहत कृषि पर आधारित अन्य गतिविधियां, बागबानी, गन्ना इत्यादि कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है जिन्हें विकसित कर गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण के कार्यक्रम विकास खण्डों पर आयोजित किये जा रहे है जिसमें किसान गोष्ठी प्रर्दशनी व मेलों का आयोजन किया जा रहा है किसानों के हित के लिए संचालित योजनाओं की जानकारियों के साथ ही अन्य लाभों की जानकारियां देने के साथ ही उपलब्ध भी कराई जा रही है।
इसी प्रकार 13 जनवरी को विकास खण्ड राही, डीह, महराजगंज, लालगंज, खीरों, दीनशाहगौरा में कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। 21 जनवरी को विकास खण्ड सलोन, बछरावां, डलमऊ, हरचन्दपुर, ऊँचाहार, जगतपुर में आयोजित किए जाएगे। सभी कार्यक्रम पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शुभारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए पर्ववेक्षीय अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण, गन्ना, उद्यान, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक आदि अधिकारियों को विकास खण्डों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए तैनात किया गया है। आयोजित कार्यक्रमों में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य प्रोटोकाल के नियमानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।





0 टिप्पणियाँ