बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे दो महिलाओं सहित तीन पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधवामऊ में बच्चों के विवाद को लेकर एक पझ ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पति को बचाने आई महिला को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो महिलाओ सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद यूनुस ने आरोप लगाया है कि, बच्चों के विवाद में दूसरे पक्ष के शीबू पुत्र मकसूद समरीन पुत्री मकसूद और मकसूद की पत्नी लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ा आए, तथा गालियां देते हुए उसे मारने लगे। उसके बचाव में पत्नी नरगिस सामने आ गई, तो तीनों ने उसको जमकर पीटा। जिससे नरगिस को गहरी चोटें आई हैं।

     पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ की तहरीर के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ