रजनीकांता अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: समाजवादी पार्टी बछरावां विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित 177 कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे की आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत कर उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत कर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।
श्री अकेला ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, वर्तमान सरकार किसानों की हितैषी नहीं है, बल्कि किसानों का उत्पीड़न कर रही है। आज किसान सड़कों पर उतरकर केंद्र की सरकार व उत्तर प्रदेश की सरकार का विरोध जता रहे हैं, किंतु मौजूदा सरकार उन पर लगातार जुल्म, ज्यादती और अत्याचार कर रही है।
इस मौके पर जिला सचिव डॉक्टर माताफेर सिंह, बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊआ, युवा सपा नेता सुधीर साहू, धीरज यादव, अतरेहटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, राम लखन यादव, रईस अहमद, उदयराज मौर्य, रनू सिंह, मायाराम, महेंद्र कुमार वर्मा, छोटू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ