रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में आज का दिन काफी अच्छा रहा। जबकि राजस्व कर्मियों के टीकाकरण अभियान में 125 में से 121 लोगों ने टीकाकरण कराया गया, जिसमें एसडीएम सविता यादव भी शामिल है। किसी भी व्यक्ति को टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। सभी हंसते मुस्कुराते टीका लगने के बाद आधा घंटा सीएचसी में बिताने के बाद वापस तहसील लौट आए। आज शुक्रवार को तहसील में दिन भर अधिकांश कार्यालय में कर्मचारी काम पर नहीं दिखे। टीकाकरण अभियान में एसडीएम सविता यादव और नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव ने भी टीका लगवाया।
आपको बता दें कि, पूर्व नियत कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे एसडीएम सविता यादव और एसीएमओ एके चौधरी ने टीकाकरण अभियान की फीता काटकर शुरुआत कराई। पहला टीका युवा नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव को लगाया गया। इसके बाद रजिस्टार कानूनगो भानु प्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत पांडेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के अलावा कर्मचारियों और लेखपालों तथा राजस्व संग्रह अमीन और उनके अनुचारों ने टीका लगवाने का अभियान जारी रखा। शाम 5:00 बजे तक टीकाकरण का काम चलता रहा।
टीकाकरण अभियान के प्रभारी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, 125 लोगों में 121 लोगों का टीकाकरण आज हो गया है। जबकि 4 लोगों में से एक महिला कर्मी को डिलीवरी होने तथा एक के आउट ऑफ स्टेशन होने तथा 2 कर्मचारियों के गंभीर रूप से अस्वस्थ रहने के कारण टीका नहीं लगाया जा सका है। वहीं तहसील के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह का नाम सूची ने में ना होने के कारण उनका टीकाकरण नहीं हो सका।
हालांकि टीकाकरण अभियान का जायजा लेने और राजस्व कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसडीएम सविता यादव और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह दिन भर सीएचसी में डटे रहे, तथा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। खास बात यह दिखी की टीकाकरण अभियान में सीएचसी परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया था, और साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे।
इस मौके पर डॉक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल कुमार भारद्वाज, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, डॉक्टर अकील, चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ