2 फरवरी को बछरावां के किदवई नगर पार्क में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन।। Raebareli news ।।


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आगामी 2 फरवरी को बछरावां के किदवई पार्क में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन पर श्रम सेवायोजन समन्वय विभाग द्वारा आयोजित साइकिल वितरण तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। जिसमें श्रमिकों के कल्याण के लिए विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। इसका लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक श्रमिक भाई बहन मौके पर पहुंचे। 


   आपको बता दें कि, यह कार्यक्रम मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है, इस मौके पर 5 श्रमिक महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी सहकारी बैंक के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रोहन सिंह मौर्या ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ