किसी भी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए पल्स पोलियो अभियान का सुरक्षा चक्र-सीएमओ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने हितेश रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे महराजगंज सीएचसी पहुंचकर पल्स पोलियो अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया, और अपने द्वारा 20 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लगे डॉक्टरों और कर्मचारियों की हौसला अफजाई की।

     आपको बता दें कि, सीएमओ ने कहा कि, पल्स पोलियो अभियान महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें जुड़े कर्मचारियों के अलावा अभिभावक भी ध्यान रखें कि, उनका कोई भी जीरो से लेकर 5 वर्ष तक का बच्चा खुराक लेने से वंचित न रहे। सुरक्षा चक्र किसी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान महराजगंज के डॉक्टरों और कर्मचारियों के कुशल दायित्व निर्वहन के लिए भी उनकी प्रशंसा की साथ ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान लक्ष्य के सापेक्ष काफी अच्छी संख्या रहने पर भी संतोष जताया। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं पर भी प्रसन्नता जताई। 

     इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन, डॉक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट हरीश श्रीवास्तव के अलावा रामहित लोधी अशोक कुमार यादव सोहन लाल पासी आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ