प्रभात के जेष्ठ पुत्र युवा समाजसेवी पीयूष साहू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के पोछे आंसू।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा गांव में खाना बनाते समय अचानक उठी लपटों से गांव निवासी जगदीश पासी पुत्र राम मनोहर पासी के घर का पूरा सामान अनाज कपड़े और घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया था। इससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया था। मामले की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सविता यादव के निर्देश पर हल्का लेखपाल विपिन मौर्य और राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया था। इसी क्रम में घरवालों के पास खाने पीने का सामान नहीं था, बर्तन आदि भी जलकर राख हो गए थे।
आपको बता दें कि, इस बात की जानकारी होने पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने पुत्र युवा समाजसेवी पीयूष साहू को मौके पर भेजकर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए 1 महीने का राशन और बर्तन व कुछ अन्य रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं को भिजवाया। पीयूष साहू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद भी की, तथा भरोसा दिलाया कि, उनके परिवार को पूरी तरह से मदद की जाएगी, और सरकार से उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने की लिखा पढ़ी भी की जाएगी।
इस मौके पर धर्मेंद्र वर्मा, राधा रमण तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ