रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मिशन प्रेरणा के सफल कार्यान्वयन हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र महराजगंज के सभागार में समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, बैठक में 1 मार्च से खुलने जा रहे परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की तैयारी डीसीएफ फीडिंग, कायाकल्प व विद्यालय विकास योजना, प्रिंट रिच सामग्री के रखरखाव, विद्यालयों में प्रेरणा उत्सव मनाए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों की प्राथमिक विद्यालयों में विभागीय शासनादेश के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
बैठक में एआरपी संजय कनौजिया, इरशाद सिद्दीकी, डा0 श्वेता, मनीष कुमार व शिव बालक सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ