रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के असनी गांव में हो रहे निर्माण को ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने रुकवाया।
आपको बता दें कि, गांव के राम अवतार पुत्र जगन्नाथ ने उपजिलाधिकारी महराजगंज को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, फसली वर्ष 1396 से 1401 ग्राम असनी के खाता संख्या 264 पर भूमि गाटा संख्या 877, 896, 834 बंजर भूमि दर्ज है। जिसको गलत तरीके हस्तलिखित खतौनी में गांव के लियाकत अली पुत्र रमजान आदि ने अपनी मां के नाम दर्ज करा लिया है। जबकि आवंटन सूची 57ख में लियाकत अली की मां का नाम दर्ज नहीं है।
शिकायत कर्ता ने वर्तमान खाता संख्या 143 से फर्जी खातेदारों के नाम हटाने व निर्माण कार्य रोकने का आग्रह किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य रोकवा कर जांच के आदेश दिए हैं।


0 टिप्पणियाँ