हवा में समस्या निस्तारण कर रहे अधिकारी, सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर दबंग ने खड़ी की दीवार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: एक पुरानी कहावत कि, जिसकी लाठी उसकी भैंस। यह कहावत बछरावां विकास खंड की ग्राम सभा तिलेंडा में पूर्णतया सटीक दिखाई दे रही है। इस ग्राम सभा के निवासी किशन पाल सिंह पुत्र जगपाल सिंह जो सिंचाई विभाग में कार्यरत है, के द्वारा गाटा संख्या 835 पर जो सरकारी जमीन है, और उस पर ग्राम सभा द्वारा खड़ंजा और नाली बनाई गई थी। दबंगों द्वारा कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई तथा खड़ंजा की ईटे निकाल कर दीवाल में लगा ली गई।


    आपको बता दें कि, गांव के ही विपनेश कुमार सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने खंड विकास अधिकारी/ उप जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी/ जिलाधिकारी यहां तक की भू माफिया पोर्टल पर भी शिकायत की, और फरियाद की है कि, उक्त दबंग के कब्जे से जमीन को मुक्त कराया जाए, तथा पुन: खड़ंजा लगवाया जाए। क्योंकि खड़ंजा समाप्त हो जाने से लगभग दो दर्जन लोगों के खेतों का रास्ता बंद हो चुका है। मजे की बात यह है कि, भू माफिया पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई। जांचकर्ता ने लिखा है कि, खड़ंजा उखाड़ दिया गया है, और उस पर दीवार खड़ी कर दी गई है। इस आख्या के बाद भी अधिकारियों द्वारा बंजर भूमि से उक्त दीवाल को हटवाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई, और अधिकारियों द्वारा समस्या को निस्तारित मांन लिया गया।

     उक्त पोर्टल पर शिकायत के परिपेक्ष में 4/12/2020 को जांच अधिकारी द्वारा अपनी आंख्या में स्पष्ट रूप से लिखा गया कि, खड़ंजा उखाड़ कर ईटे घर में लगा ली गई हैं। पुन: जब शिकायतकर्ता द्वारा फरियाद की गई, तो अधिकारियों ने हवा में ही समस्या का निस्तारण कर डाला, और अपनी रिपोर्ट में समस्या निस्तारित दिखा दिया।


   अब सवाल यह उठता है कि, गांव के ग्रामीण खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, समाधान दिवस हर जगह फरियाद कर चुके हैं। परंतु समस्या जस की तस बरकरार है। अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही अब तक नहीं की गई। आखिर यह गांव के ग्रामीण अब किस से फरियाद करें। उनकी समझ में नहीं आ रहा है। खड़ंजा खत्म हो चुका है। दीवाल जस की तस खड़ी हुई है, और दबंग ताल ठोक कर कह रहा है कि, यह अधिकारी उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते, मेरी बहुत ऊपर तक पहुंच है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ