चोरी के माल बेचते हुए पकड़ा गया चोर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करणपुर निवासी रामराज सिंह द्वारा अपने ही ट्रैक्टर के बैटरी चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपने का मामला प्रकाश में आया है।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार रामदास का ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा हुआ था, बीती रात गांव के ही रहने वाले दीपक पुत्र कुंज बिहारी द्वारा उसकी बैटरी तथा हाइड्रोलिक और पटिया चोरी कर ली गई। राम राज सिंह द्वारा पता लगाने का प्रयास किया गया, इसी बीच पता चला कि, दीपक पाठक उक्त सामान को किसी को बेचने का प्रयास कर रहा। सूचना मिलते ही उन्होंने चोर को बैटरी बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।       

     मामले में कस्बा इंचार्ज बाबू ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर अपराधी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ