आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज में फ्रेशर पार्टी सम्पन्न
सुधीस कुमार 'आर्य शुभा' व सलोनी गुप्ता चुनी गई मिश आर्य शुभा
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: सेहगों पश्चिम में स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ करने पहुँचे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह , काॅलेज के निदेशक डाॅ0 सशक्त सिंह व तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, आर्यकुल ग्रुप आफ कालेज ने फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही सहभागिता से जिले के बच्चों फार्मेसी की पढ़ाई व भविष्य सुधारने के लिए शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । उन्होंने कालेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 सशक्त सिंह की सराहना करते बताया कि, मेडिकल शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने विद्यालय में हुए कार्यक्रमों के आयोजनों की जमकर सराहना की, और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ0 सशक्त सिंह ने फ्रेशर पार्टी में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट करने के साथ ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सराहना की।
इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल प्रो0डॉ0 एनके अग्रवाल, बाल कृष्ण सिंह,अरूण कुमार यादव, चन्द्र प्रकाश दुबे, समीक्षा देवी, अराधना चैधरी, जूही तिवारी, अपर रजिस्ट्रार हर्ष नारायण सिंह, फिरोज गांधी गर्वमेंट पालीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार, दयानन्द पीजी कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, उत्कर्ष पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबंधक भगवान कुमार अवस्थी, शिवशंकर, सुधीर, अहिवरन, सुरेन्द्र , संतोष शुक्ला, विशाल शाह, विनोद चैधरी, शिवशरन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इन सेट....छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रैंप शो के माध्यम से प्रस्तुत की। साथ ही विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देने के बाद निर्णायक मण्डल ने कालेज के आर्य शुभा , सुधीस कुमार और मिश आर्य शुभा सलोनी गुप्ता को चुना गया। मिस्टर टैलेन्ट हर्षित सिंह को और मिस टैलेन्ट प्रियांशी गौतम को चुना गया। मिस्टर एलीगेन्ट प्रांजुल को, तो मिस एलीगेन्ट वर्तिका को चुना गया।



0 टिप्पणियाँ