रोड हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक और साइकिल सवार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

   आपको बता दें कि, सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक सलीम 24 पुत्र जलालुद्दीन निवासी हसनपुर किसी काम से वसालत नगर गया हुआ था, वहां से अपने घर महराजगंज की ओर अपने एक साथी अज्ञात के साथ बाइक से आ रहा था, उधर भूपेंद्र 18 पुत्र अमरेंद्र अपने बड़े भाई सुरेंद्र के साथ साइकिल से न्यू सचिन पब्लिक स्कूल चंदापुर रोड महराजगंज से कोचिंग पढ़ कर घर ज्योना जा रहा था। तभी वसालत नगर हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि, साइकिल सवार भूपेंद्र और बाइक चालक सलीम दूर जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने पहुंचकर घटना की सूचना हसनपुर ग्राम प्रधान केशव चौधरी और ज्योना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ कुन्नू को दी। दोनों ग्राम प्रधानों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, सूचना पाकर घटनास्थल पर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए, प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

 डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ