रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के प्रति वैसे तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग सतत प्रयत्नशील हैं, परंतु समोधा निवासी डॉ महेंद्र अवस्थी की दैनिक दिनचर्या केवल मंदिर के लिए दान लेने व दानदाताओं को प्रेरित करने तक सिमट गई है, प्रातः काल होते ही डॉक्टर अवस्थी मंडल कार्यवाह सुभाष द्विवेदी व क्षेत्र के प्रकांड विद्वान विशंभर नाथ महर्षि विचित्रनंद, डॉक्टर बजरंग बहादुर ,राम शंकर द्विवेदी रामनरेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, केबी सिंह आदि को साथ लेकर दानदाताओं से दान मांगने निकल पड़ते हैं।
आपको बता दें कि, इसी श्रंखला में अब तक वह लाखों रुपए एकत्रित कर मंदिर निर्माण के लिए भेज चुके हैं, गत दिवस कंजेश्वर धाम में उनकी प्रेरणा पर सांपों निवासी विमला सिंह पत्नी रामनरेश सिंह द्वारा ₹21121 व राजामऊ निवासी कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा ₹5100 तथा चार अन्य लोगों के द्वारा एक ₹1000 और 8 लोगों के द्वारा सौ सौ रुपए मंदिर निर्माण के लिए दान दिया गया।
डॉक्टर अवस्थी द्वारा यह अभियान आगामी 27 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि, मेरे जीवन का लक्ष्य ही राम काज है, और मेरा प्रयास होगा कि, अधिक से अधिक दानदाताओं को प्रेरित कर मंदिर निर्माण में सहयोग करें।

0 टिप्पणियाँ