जनपद उन्नाव में बेटियों को नहीं मिल रहा न्याय, प्रदेश में कायम है जंगलराज-सुशील पासी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी विगत शनिवार को जनपद उन्नाव की बेटियों को 

न्याय दिलाने हेतु ग्राम बबुराहां मजरे बद्री पाठकपुर थाना असोहा पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


   आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी वहां पीड़ित परिवार से मिलने अपनी कांग्रेश टीम के साथ गांव पहुंचे थे। हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, सरकार और पुलिस प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी बना रखा है। प्रशासन से बहस के बाद उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति मिली। उन्होंने यह भी बताया कि, विगत दिनों हुई कोमल पुत्री संतोष पासी व काजल पुत्र सूरजपाल पासी नाबालिग की हत्या के बाद पूरा परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। वहीं मरणासन्न गंभीर हालत में रोशनी पुत्री सूर्य बली का इलाज कानपुर में चल रहा है। जिस के इलाज से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। वह अपनी पीड़ित बेटी का इलाज दिल्ली में करवाना चाहता है, और पूरे घटना की जांच सीबीआई से चाहता है।



   श्री पासी ने आगे बताया कि, गरीब कमजोर समाज के बेटियों की हत्या हो जाने पर सरकार न्याय देने की वजाय ड्रामा ज्यादा कर रही है। इसी परिवार की दो मासूम बेटियों की बिना किसी कारण हत्या कर दी गई। सरकार न केवल उस परिवार को 50, 00000 का मुआवजा दे। बल्कि पीड़ित परिवार को 3 एकड़ जमीन पट्टा करें। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा समाज समेत प्रदेश संकल्पित है। शनिवार को श्री पासी स्वयं अपनी टीम के साथ जिसमें जिला सचिव यशपाल, योगेश तथा जय सिंह पटेल शामिल थे, वहां उन्नाव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। श्री पासी ने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब उन्होंने गांव में लोगों से इस घटना की सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की, तो भाजपा सरकार, गरीब, कमजोर समाज को न्याय दिलाने में न केवल भेदभाव करती है, बल्कि लगातार उनके साथ जुल्म भी कर रही है।


   कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने आगे बताया कि, इलाहाबाद के दिलीप सरोज की हत्या निर्मम तरीके से की गई। लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। प्रदेश में लगातार जंगलराज कायम है, और निर्दोष लोगों की लगातार हत्याएं हो रही है। उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश बन चुका है। जहां जनता खौफ में रहती है गुंडे बेखौफ रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ