किसान हिंद फौज पीड़ित को दिलाएगा न्याय।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में 31 जनवरी 2021 की रात अराजक तत्वों द्वारा रात के अंधेरे में कोहरे का फायदा उठाकर सड़क के किनारे रखी गुमटी में आग लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से न्याय ना मिलता देख किसान हिंद फौज की शरण ली है। मामले में किसान हिंद फौज ने तत्परता दिखाते हुए उप जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को सौंप कर गुमटी के मालिक विकलांग अमित मिश्रा को न्याय दिलवाने की बात कही है। उसी ज्ञापन की एक प्रति क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह को भी दी है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। उधर किसान हिंद फौज के पदाधिकारियों मनीष दीक्षित अध्यक्ष, संजय मोहन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, अमरेश कुमार अवस्थी उपाध्यक्ष, रमाकांत मिश्रा उपाध्यक्ष, समरेंद्र सिंह तनुज महासचिव, महेंद्र वर्मा संगठन मंत्री, सर्वेश कृष्ण शास्त्री मीडिया प्रभारी, राघवेंद्र शुक्ला सचिव, अभय कुमार सचिव, दिवाकर शुक्ला सचिव सहित शिव कमल दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी नंबरदार, अखिलेश शुक्ला ने पीड़ित को न्याय न मिलने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


  आपको बता दें कि, 31 जनवरी 2021 की देर रात मऊ गर्बी गांव में सड़क के किनारे रखी पान की गुमटी अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। मऊ शर्की गांव के रहने वाले अमित मिश्रा पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा के पान की गुमटी जो महराजगंज इन्हौना रोड पर शुक्ला ट्रेडर्स के सामने रखी हुई थी, बकौल अमित गुमटी के अंदर पान मसाला, तंबाकू व अन्य सामान समेत लगभग 50 हजारों रुपए का सामान रखा था। दुकान बंद करके वह घर चला आया। सुबह लोगों ने फोन करके बताया कि, उसकी गुमटी किसी ने फूंक दी है। तो उसने मौके पर जाकर देखा, तो पूरी गुमटी जलकर खाक हो गई थी। पीड़ित अमित ने 1 फरवरी 2021 को रामकिशोर पासी पुत्र साहबदीन निवासी मऊ सर्की को नामजद करते हुए मामले की सूचना उसने कोतवाली महराजगंज में दे दी थी। 1 सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद पीड़ित ने कोतवाली महराजगंज से न्याय ना मिलता देख, एसडीएम की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। उधर किसान हिंद फौज के पदाधिकारियों ने पीड़ित के पक्ष में न्याय ना होने की स्थिति में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

    विदित हो कि, इस घटना के 3 दिन पहले महराजगंज कस्बे के सुखई के पुरवा तिराहे पर भी अज्ञात शरारती तत्वों ने टायर ट्यूब की दुकान में आग लगाकर लाखों का नुकसान कर दिया था। उस मामले का भी महराजगंज पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ