सीएचसी में एंबुलेंस जलाई गई या कूड़ा बना चर्चा का विषय।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की सफाई के दौरान कबाड़ के साथ रहस्यमय तरीके से जली गाड़ी कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला जब एमएलसी तक पहुंचा, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि कोई गाड़ी जली हुई नहीं है। 

    आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में मंगलवार की दोपहर सफाई अभियान का कार्य चल रहा था, जिसमें कूड़े में आग लगाई गई, जिससे झाड़ीयों में दबा कबाड़ भी जलने लगा। उसमें एक चार पहिया वाहन भी जल गया। जब पत्रकारों को इसकी सूचना मिली, तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। 

    अचानक एक चर्चा आई कि, रायबरेली जनपद के विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा दी गई, एंबुलेंस वैन जलाई गई है। इसी बात को लेकर एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से बात करनी चाही, तो अधीक्षक ने उनसे ठीक से बात करना भी मुनासिब नहीं समझा।इस बात से नाराज एमएलसी प्रतिनिधि ने तत्काल इसकी सूचना विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह को भी दी। 


   इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजेश गौतम ने बताया कि, कूड़े के साथ ही कबाड़ भी जल रहा था, कुछ लोगों ने गाड़ी जलने की सूचना दे दिया। जबकि यह गलत सूचना है। उधर लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर  चलाए गए वीडियो में साफ जाहिर है कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में चार पहिया वाहन जलता हुआ नजर आ रहा है। अधीक्षक अपना पक्ष बचाने की फिराक में गलत बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि, गाड़ी में आग लगी हुई है, और वह गाड़ी चल रही है। यह जलने वाली गाड़ी किस तरह की है, क्यों जली यह चर्चा का विषय बना हुआ है।। 

     थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र यादव ने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजेश गौतम से जानकारी प्राप्त की गई, तो पता चला कि, कबाड़ में गाड़ी पड़ी थी, कूड़े को जलाया गया था। वही आग वहां भी पहुंच गई। जिससे वह गाड़ी जल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ