रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विद्युत लाइनों में हुई इस्पार्किंग के चलते घटित दो घटनाओं में गेहूं की 10 विश्वा खड़ी फसल के अलावा एक घर की गृहस्थी और ट्यूबवेल जलकर खाक हो गया।
आपको बता दें कि, पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के बुकवा गांव मजरे टीसा खानापुर में घटित हुई। जबकि गांव का रहने वाला राधेश्याम लोध ट्यूबेल के पास कॉलोनी बनाकर रहता है। दिन में लगभग 12:00 बजे तेज हवाओं के चलते विद्युत के तार उसके घर पर आकर गिरे। जिससे आग लग गई। मकान में रखा साजोसामान जलकर राख हो गया। आग ने ट्यूबेल वाले कमरे को भी चपेट में ले लिया, और विद्युत मोटर, स्टार्टर भी जलकर खाक हो गए।
पीड़ित ने बताया कि, उसके मकान में रखा राशन पानी कपड़े बर्तन सब जलकर स्वाहा हो गए। एक अनुमान के मुताबिक लगभग ₹75000 का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करके आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ही बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में घटित हुई। जबकि हाईटेंशन तार के टकरा जाने से चिंगारियां गेहूं की खड़ी फसल वाले खेत में आकर गिरी, और गांव निवासी राधेश्याम पुत्र रामकिशुन की लगभग 10 विश्वा खेत की फसल स्वाहा हो गई। हल्का लेखपाल विपिन कुमार मौर्य और कानूनगो ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया। यहां लगभग ₹7000 का नुकसान हुआ बताया गया है।

0 टिप्पणियाँ