रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: देश के अंदर फैली महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए कोविड-19 टीकों को लगवाने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है, तो वहीं समाजसेवियों को प्रबुद्ध लोगों द्वारा इस दिशा में लगातार प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बछरावां के पत्रकारों द्वारा आज स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कोविड-19 टिका लगवाया गया। टीका लगवा कर निकले पत्रकार टीएन मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, अमित अवस्थी एवं एसआई चंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल शेखर सिंह व इकराम अली ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि, 45 वर्ष से ऊपर वालों के उम्र वालों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, अभी सरकार द्वारा अस्पतालों में यह टीका निशुल्क उपलब्ध है। वह दिन दूर नहीं, जब लोगों को पैसा देकर टीका लगवाना पड़ेगा।
इस मौके पर मौजूद अस्पताल के प्रभारी डॉ जैसल ने कहा कि, समाज के प्रत्येक प्रबुद्ध वर्ग को चाहिए कि, वह खुद भी टीका लगवाए और अपने अगल-बगल व परिचितों को भी यह लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। ताकि समाज से इस भयंकर महामारी को समाप्त किया जा सके। टीकाकरण अभियान में डॉक्टर प्रभात मिश्रा, डॉक्टर संजीव शुक्ला व स्टाफ नर्स दीपा रावत, दीपा मनरल, मीटा वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।




0 टिप्पणियाँ