रायबरेली पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में जहां ताबड़तोड़ छापे मारी की जा रही हैं, वहीं अब तक सैकड़ों लीटर अवैध शराब व लहन नष्ट कराया जा चुका हैं। इसी क्रम में आज बछरावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जबकि अनुज तिवारी पुत्र सूर्य प्रकाश तिवारी के पास से जामा तलाशी के दौरान 7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय थाने के यस आई कुशल सिंह सेंगर, एसआई चंद्र प्रताप सिंह, सिपाही अनिल पाल सिंह, मुकेश सिंह, दामोदर खेड़ा के पास चेकिंग लगाए हुए थे, इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दावा किया है कि, उक्त व्यक्ति इससे पहले भी निगोहा थाना अंतर्गत स्मैक बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ