प्रचार में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती की पत्नी चंद्र कली निकली सबसे आगे।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जिला पंचायत सदस्य महराजगंज प्रथम सबसे संवेदनशील सीट मानी जा रही है। क्योंकि यहां से कई दिग्गजों के मैदान में कूदने की चर्चा है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि, महराजगंज प्रथम की सीट ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी जिताकर भेजेगी। लेकिन भले ही अभी तक चुनावी तिथियों की घोषणा नहीं हुई है। फिर भी प्रचार में प्रत्याशियों ने होल्डिंग टांगने, पोस्टर चिपकाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर जनसंपर्क युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

   आपको बता दें कि, महराजगंज प्रथम की सीट पर इस बार दावेदारी में मुख्य रूप से सपा नेता और पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती की पत्नी चंद्र कली मैदान में हैं। उनके समर्थन में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती और उनके सैकड़ों समर्थक तथा प्रत्याशी चंद्र कली स्वयं गांव गांव घर घर तक पहुंच कर अनवरत मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। प्रचार सामग्री के मामले में देखा जाए, तो पूरे क्षेत्र में चंद्र कली के पोस्टरों की भरमार है। शायद ही कोई गांव या पुरवा बचा हो, जहां की दीवारों पर श्यामसुंदर भारती की पत्नी चंद्र कली के पोस्टर ना लगे हुए हो। 

    इसके अलावा बड़ी-बड़ी होल्डिंग टांगने के मामले में भी चंद्र कली ने सबको पीछे छोड़ दिया है और पोस्टरों, बैनरों तथा होल्डिंगों को देख ले, तो प्रचार अभियान में चंद्र कली ही सबसे आगे चल रही हैं।

    पोस्टर और होल्डिंग में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव, स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र, आजम खां, रामगोपाल यादव के अलावा जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती तथा प्रत्याशी चंद्र कली की फोटो के साथ दिखाए गए हैं। चंद्र कली समर्थकों का दावा है कि, पार्टी उन्हें ही इस क्षेत्र से टिकट देगी, और जिस प्रकार जन समुदाय उनके पक्ष में उमड़ रहा है। उससे वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर सपा की झोली में यह सीट अवश्य देंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ