एनएसपीएस में जूनियर व प्राइमरी विंग के वार्षिकपरीक्षा फल का किया गया वितरण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल मेें जूनियर तथा प्राइमरी विंग के वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। 

    आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि, वर्तमान सत्र में कोरोना महामारी के कारण छात्रों की शिक्षा बाधित रही, किन्तु विद्यालय ने आनलाइन शिक्षा के माध्यम से कक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने का प्रयास किया है। उन्होने बताया कि, कक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र/छात्राओं के नये सत्र की कक्षाएं 05 अप्रैल 2021 से संचालित होगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि, कक्षा-1 में अवनी ने प्रथम स्थान, नूरफलक ने द्वितीय स्थान तथा मो0 उमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा- 2 में माही शुक्ला ने प्रथम स्थान, कक्षा-3 में मनी जैन ने प्रथम स्थान, कक्षा-4 में रिद्धी जैन ने प्रथम, आयुष गौतम ने प्रथम स्थान, कक्षा-6 में प्रान्जुल बाजपेई ने प्रथम स्थान, कक्षा-7 में में अंशिका वर्मा ने प्रथम, तथा कक्षा-8 में रितिका पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    इस अवसर पर को-आर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, मंजली अवस्थी, भूपेन्द्र शुक्ला, शिवांग अवस्थी, स्वप्निल शुक्ला सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ